शौचालय का ताला खुले तो ओडीएफ बने

Share Now

शौचालय तो बन गया ताला कब खुलेगा

रिपोर्ट /गिरीश चंदोला
स्थान/ थराली

थराली। भले ही चमोली जिला ओडीएफ घोषित हुआ हो बावजूद इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
अगर बात करें नगर पंचायत थराली की तो यहां के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं नगर पंचायत ने भले ही नगर के तमाम स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था तो की हुई हैं। बावजूद उन शौचालय में ताले जड़े हुए हैं।

शोचालयों में पानी भगवान भरोसे है। ग्वालदम- मोटर मार्ग थराली के के समीप (नासिर बाजार)में शौचालय में ताला जड़ा हुआ है। जिसके चलते अब स्थानीयों के साथ- साथ यात्रियों को भी खुले में शौच करने को मजबूर है।तो वही नगर पंचायत ने शौचायल तो बना दिये है। बावजूद आज तक भी शौचालय में पानी की ब्यवस्था नही कर पा रहे है।

तो नगर क्षेत्र में घरों का पानी नालियों में जमा होने से क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है। बावजूद जहां नालियां हैं।
वहां निकासी ना होने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर आ रहा है।
जिसके चलते नगर पंचायत थराली स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं।

वही अधिशासी अधिकारी बीना नेगी का कहना है। कि शौचालय में ताला इस लिए लगाये गये थे ।क्योंकि उनमें सीमेंट का वर्क किया गया था और वह सीमेंट सेट होने के बाद उनके ताले खोल दिए जाएंगे तो वही शौचालय के ऊपर प्लास्टिक के छोटे टैंक बने हुए हैं। और उन में पानी पानी गाड़ियों के द्वारा डाला जाता है।

error: Content is protected !!