श्रीनगर, कोविड अस्पताल में बवाल – पति सहित पालिका अध्यक्ष थाने की चपेट में – मामला दर्ज

Share Now

कोविड-19 (कोरोना) की महामारी के दृष्टिगत बेस चिकित्सालय परिसर में बाउंड्रीवाल लगाने पर हुए बबाल पर नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस नेता प्रदीप तिवाड़ी के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इस मामले को लेकर वीरचन्द्र सिंह गढवाली राजकीय आयुर्विज्ञान शोध संस्थान श्रीनगर के प्राचार्य शिकायत दर्ज करवाई है ।

भगवान सिंह पौडी

https://youtu.be/rwcT6rER5Lo

प्राचार्य द्वारा कोतवाली श्रीनगर में शिकायती पत्र में कहा है कि कोविड-19 (कोरोना) की महामारी के दृष्टिगत राज्य के चमोली, रूद्रप्रयाग, पौडी व टिहरी हेतु मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 अस्पताल चिन्हित किया गया हंै। जिस कारण चिकित्सालय परिसर हेतु एन्ट्री व एक्जीट गेट अलग-अलग होने के साथ-साथ परिसर में भारत सरकार के मानकों के अनुसार एक ही ऐंट्री पॉइंट रखा जाना है चिकित्सालय परिसर के विभिन्न अवैध एन्ट्री व एक्जीट गेट को बन्द करने के साथ-साथ एक परिसर को कोविड-19 के संक्रमण व फैलाव रोकने के दृष्टिगत जनहित में भारत सरकार के मानकों के अनुसार बन्द किये जाने का कार्य किया जा रहा है।

रविवार नगर पालिका अध्यक्ष व उनके पति प्रदीप तिवाड़ी के साथ चिकित्सालय परिसर के कार्यस्थल पर आये व कोविड-19 संक्रमण बचाव निर्माण कार्य के संचालन में बाधा उत्पन्न व सोशल मीड़िया पर भ्रमक जानकारी फैलाने औ छवि घूमिल करने की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मेडिकल काॅलेज प्राचार्य की शिकायत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी व प्रदीप तिवाड़ी तिवाड़ी के खिलाफ धारा 188/211/353 व 51(ख) एंव आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया हंै।

बाइट नरेंद्र बिष्ट कोतवाल श्रीनगर

error: Content is protected !!