सतपुली पुलिस ने छुए नए रिकॉर्ड – अवैध शराब बनी टारगेट।

Share Now

पौड़ी पुलिस का सतपुली में शराब के खिलाफ अभियान खूब रंग ला रहा है एक पेटी से 6 पेटी होते हुए अब 420 पेटी अवैध शराब पकड़े जाने की खबर मीडिया में सुर्खियां बन रही है। जिसके लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस टीम को 2500रु इनाम देने की घोषणा की है। अब इनाम की धनराशि मील न मिले पर सम्मान पत्र से पुलिस कर्मियों।का हौंसला और पदोन्नति में जरूर मदद मिलेगी।

भगवान सिंह पौड़ी

सतपुली। अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सतपुली पुलिस ने पंजाब में निर्मित शराब का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। चेकिंग के दौरान सतपुली पुलिस ने पंजाब नंबर के एक ट्रक से 420 पेटी शराब जब्त की। वहीं चालक पुलिस को देख 50 मीटर पहले ही वाहन छोड़ फरार हो गया। एसएसपी प्रदीप राय ने थाना सतपुली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सतपुली पुलिस द्वारा बुधवार रात्रि 9.45 बजे के आसपास कोटद्वार रोड पर ओडल मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

तभी एक ट्रक गुमखाल से सतपुली की ओर आता दिखा। ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। वाहन की जांच करने पर उसमें पंजाब में निर्मित फार सेल इन अरुणाचल प्रदेश अंकित 420 पेटी पार्टी स्पेशल ब्रांड की शराब पायी गई। ट्रक को सीज कर आज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर द्वारा पुलिस टीम को 2500 रुपए नगद पुरस्कार की घोषणा की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सतपुली त्रिभुवन सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक भरत सिंह चौधरी, हेड कांस्टेबल भीष्म शाह, मदन सिंह, रवि कुमार, मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल गुमखाल चौकी मोहन सिंह एवं अमित रावत शामिल थे।

error: Content is protected !!