सही सोच के साथ सही दिशा- लाइफ लाइन

Share Now

सकारात्मक सोच सेल्फ डिसिप्लिन के जरिए हम वह ऊर्जा भर सकते हैं जो किसी तकनीक से नहीं बल्कि ध्यान योग के बल पर कर सकते हैं हम सब में देश के प्रति कर्तव्य की भी भावना होनी चाहिए इन सब का मेल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय परिवार द्वारा किए जा रहे कार्यों में साफ झलकता है ।

अंकित तिवारी
उक्त बातें 39 जीटीसी के ब्रिगेडियर हुकम सिंह बैंसला में सारनाथ में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा यूथ विंग द्वारा चलाए जा रहे स्वर्णिम भारत अभियान के तहत वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में कहीं उन्होंने कहा कि यह किसी धर्म जाति कि नहीं बल्कि देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है । ज्ञात हो कि स्वर्णिम भारत का सपना लेकर विश्व युवा दिवस 22 अगस्त 2017 को शुरू किए गए अभियान के तहत यह यात्रा रविवार 27 अप्रैल को वाराणसी पहुंची । 22 अगस्त 2020 तक चलने वाले इस अभियान के तहत इस यात्रा ने करीब 20 राज्यों का सफर तय कर लिया है ।


इस यात्रा का संचालन कर रही राजस्थान से पधारी ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने कहा कि हमें पूरे भारत के विभिन्न प्रदेशों में जो प्यार सम्मान मिल रहा है । उससे यह लगता है की यह देश में जल्द बदलाव दिखेगा जो सकारात्मक होगा क्योंकि छोटी लकीरों से जो नकारात्मकता की निशानी है मिटाने की जरूरत नहीं है बल्कि उससे बड़ी सकारात्मकता की लकीर खींच कर हम देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं तो नकारात्मक प्रवृतियां स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी इस दौरान महाबोधि इंटर कॉलेज के प्राचार्य बेनी माधव ने कहा कि काशी अपने में ही अद्वितीय है । जिस उद्देश्य को लेकर यह यात्रा शुरू की गई है, यह विश्व के सबसे पुराने शहर में आई है लिहाजा वे कहते हैं की काशी वासियों को अखिल ब्रह्मांड का नागरिक कहते हुए बताया कि उनसे तो गलती नहीं होनी चाहिए क्योंकि वह काशीवासी है और उनसे कुछ अलग ही उम्मीद की जाती है । कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी सुरेंद्र दीदी ने कहा कि यूथ विंग की यह यात्रा युवाओं में यह एहसास कराने निकली है कि उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बन कर राष्ट्र सेवा करनी है तभी यह देश विश्व गुरु बन सकता है । और यह उम्मीद इसलिए भी है क्योंकि विश्व में सबसे ज्यादा युवा भारत में ही है ।


अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रबन्धक ब्रह्माकुमार दीपेंद्र भाई ने किया । कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल विकास भाई ने किया । इस दौरान उन्होंने बाबा के सु मधुर गाने सुनाएं जो श्रोताओं को खूब भाई । राजयोग प्रशिक्षिका ब्रह्माकुमारी तापोशी बहन ने राजयोग का गहन अभ्यास तो अभियान के पूर्वांचल संयोजक ब्रह्माकुमार विपिन ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

error: Content is protected !!