सिक्के का दूसरा पहलू -डंडा चलाते वीडियो के बाद भोजन बांटती पुलिस के वीडियो – सुरक्षा आपकी ही तब भी अब भी

Share Now
https://youtu.be/zZIPOg7_LN4

तसवीर का एक पहलू यह भी है , जी हां अभी तक आपने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस का चलता हुआ डंडा ही देखा होगा ।आज हम आपको पुलिस के दूसरे व्यावहारिक पहलू को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें रोज धियाड़ी – मजदूरी कर रोजी रोटी कमाने वालों के घर पर जाकर पुलिसकर्मी खाद्य सामग्री बांटते हुए दिखाई दिए।

जितेंद्र पेटवाल

– – कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लागू लाॅकडाउन के बीच हल्दूचौड में शुक्रवार को नगर की कई गरीब बस्तियों में जाकर हल्दूचौड पुलिस ने खद् खाद्य सामग्रियों को वितरित किया। पुलिस के इस प्रयास की लोग सराहना हो रही है।

यहां हल्दुचौड चौकी प्रभारी जसबीर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न दिहाड़ी मजदूरों और झुग्गी में रहने वाले लोगों के बीच जाकर खाद्य पदार्थ वितरित किया। मानवता की सेवा करने वाला कार्य ऐसे समय में किया गया है जब कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें बंद का उल्लंघन करने वाले लोगों को पुलिस पीटती हुई दिखी है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस अधिकारी उन लोगों के लिए जरूरी सामान बांट रही हैं जिन्हें बिना मजदूरी किए हुए एक दिन का खाना भी नहीं मिल पाता।

चौकी पुलिस ने क्षेत्र के हल्दूचोड, मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव एवं नैनीताल बरेली रोड आदि में रहने वाले गरीब लोगों को खाद्य पदार्थों को दिया गया।

error: Content is protected !!