सीएम का सभी डीएम से अपडेट – ड्रोन से नजर -जुमे पर घर मे नमाज अता करने की अपील

Share Now

https://youtu.be/5Y90LFRqxp8

प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लाॅकडाऊन की स्थिति पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने फोन पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए लाॅकडाऊन को सख्ती से लागू करने के साथ ही आमजन को जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा दिलाया जाए कि किसी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है। आम जन को घर पर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए।

गिरीश गैरोला
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम आवास में जिलाधिकारी देहरादून श्री आशीष श्रीवास्तव और डीआईजी श्री अरुण मोहन जोशी से देहरादून के बारे में अपडेटेड जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी सतर्कता से नजर रखें और हर जरूरी कदम उठाया जाए। 

किच्छा । किच्छा में 21 दिन के लॉक  डाउन के आज तीसरे दिन जिला  प्रशासन ने ड्रोन कैमरे की सहायता से बेमतलब घूम रहे लोगों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने का काम शुरू कर दिया है।  लगातार शहर में ड्रोन कैमरे से देखरेख की जा रही है।

मंगलौर ब्रेकिंग् न्यूज़
जनता कर्फ़्यू के चलते राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने  मुख्यमंत्री आवास पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
विधायक निजामुद्दीन ने जनता कर्फ़्यू के चलते मजदुरो के भूखो मरने पर चिंता जताते हुए सरकार से 
एक महीने  का राशन फ़्री में  दिए जाने की मांग की है।
इस दौरान सोसल  मीडिया पर रोते हुए विधायक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है ।

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपए की धनराशिकोरोना से बचाव और रोकथाम को लेकर दी है इस धनराशि का खर्च कोरोना से बचाव और रोकथाम पर किया जाएगा प्रीतम सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर  इस संदर्भ में अपनी संस्तुति प्रदान की है….

मस्जिदों में नमाज को लेकर एक बार फिर देहरादून पलटन बाजार जामा मस्जिद के शहर काजी मोहम्मद अहमद काजमी ने तमाम लोगों से अपील की है कि वे  अपने घरों पर रहकर ही नमाज पढ़े ।उन्होंने मस्जिद में आकर नमाज ना पढ़ने की एक बार फिर अपील की है शहर काजी मोहम्मद अहमद काजमी ने कहा है कि जिस तरह से मुल्क में कोरोना वायरस  से लड़ने के लिए सरकार, डॉक्टर, पुलिस प्रशासन काम कर रहा है उनका पूरी तरह से सहयोग करें।

error: Content is protected !!