सीमांत विकास – जोशियाड़ा के बाद मनेरी झील में दौड़ी स्पीड बोट – गोपाल को माखन या मट्ठा – ब्रेक के बाद

Share Now

पहाड़ के पानी और जवानी को पहाड़ में रोकने के लिए जोशियाड़ा के बाद मनेरी में बिजली निर्माण के लिए रोके गए पानी मे स्पीड से बोट चला कर दूध से मलाई और मट्ठा दोनों का उपयोग कर 22 का माखन गोपाल को तो मट्ठा विरोधियों को चखाने का प्रयास किया गया है हालांकि आने वाले यात्रा काल मे तय होगा कि माखन कान्हा ही खाएंगे या ग्वाल।

गिरीश गैरोला

https://youtu.be/U3uTTkKnRkQ

पर्यटन विभाग द्वारा सीमान्त क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत 11.80 लाख की धनराशि से रविवार को क्षेत्रीय विधायक गंगोत्री गोपाल सिंह रावत व जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनेरी झील में स्पीड बोट (नौकायन) का विधिवत पूजा अर्चना करके शुभारम्भ किया ।

नौकायन स्पीड बोट का संचालन बालिकाओं के उत्साहवर्धन व पर्यटन के क्षेत्र में नौजवान युवतियों को एक बेहतर दिशा मिले इसी उद्देश्य से साहसिक जल क्रिड़ा का प्रारम्भ किया गया तथा आगामी चार धाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये नौकायन का लुप्त स्थानीय लोगों के साथ- साथ देशी- विदेशी पर्यटक भी ले सकेगें ।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री रावत ने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं है मनेरी स्टेज प्रथम व स्टेज द्धितीय में नौकायन प्रारम्भ करने की जो तस्वीर मन में थी वो धीरे – धीरे कार्य रूप में पाणित हो रही है जोशियाड़ा झील में नौकायन प्रारम्भ करने के बाद आज मनेरी झील में विधिवत रूप से जल क्रीड़ा का आरम्भ किया गया है ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने कहा कि नौजवान युवतियों द्वारा जल क्रीड़ा का सफल संचालन किया गया साहसिक स्पर्धाओं में युवतियों को बढ़चढ़ के प्रतिभाग करना चाहिये ताकि उनके अन्दर छिपी प्रतिभा को एक नया मुकाम मिल सके । उन्होनें कहा कि श्रीति नौटियाल, आयुषी गौरोला, द्वारा स्पीड बोट का बेहतर संचालक किया गया इसी तरह से बालिकाओं की प्रतिभा उजागर हो तथा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम गौरवन्ति करें ।

error: Content is protected !!