बिना स्टॉक चेक किये सील कर दी शराब की दुकाने : जुगाड़ की महंगी शराब में किस किस की पत्ती?

Share Now

स्टोक चेक किया होता तो, नहीं होती कालाबाजारी

थराली। उत्तराखंड में सभी अंग्रेजी शराब की दुकानों को आबकारी विभाग द्वारा सील किया गया है चमोली जिले की सभी दुकानों को 23 मार्च को आबकारी प्रशासन चमोली द्वारा सील कर दिया गया, लेकिन थराली और आसपास के क्षेत्रों में शाम के शौकीनों को अब भी शराब महंगे दामों पर उपलब्ध हो रही है ऐसे में सवाल उठता है कि शराब की दुकानें सील होने के बावजूद भी शाम के शौकीनों को शराब कैसे उपलब्ध हो रही है।

गिरीश चंदोला थराली

सूत्र बताते हैं कि कुलसारी, नारायणबगड़ ,थराली क्षेत्र में शराब तस्करों द्वारा महंगे दामों पर ग्राहकों को हर समय शराब उपलब्ध कराई जाती है. सूत्र बताते हैं 8 pm की शराब की बोतल इन दिनों क्षेत्र में 800 रुपये तक कि मिल रही है तो कई जगह लोग 1000 रुपये देकर भी शराब का जुगाड़ कर रहे हैं ,लॉकडाउन के बीच इस तरह शराब उपलब्ध होने का एक बड़ा कारण काफी हद तक ऐसे लोग भी हैं जिनके घरों में अप्रैल माह में शादी बारात होना तय था ऐसे कई लोगो ने मार्च माह में ही शराब सस्ती होने की वजह से शराब की दुकानों से शराब की पेटियां पहले ही उठा ली ,लेकिन लॉकडाउन के चलते शादियां स्थगित होने के चलते अब इन्ही सस्ती शराब की बोतलों को अब महंगे दामों पर बेचा जा रहा है
बहरहाल जहां लॉकडाउन के चलते कई लोग इस लत से छुटकारा पाए हुए हैं तो वहीं ज्यादा बड़े शौकीन शराब की तलाश में कई किलोमीटर की दूरी नापकर महंगे दामों पर शराब खरीद रहे हैं।

वहीं अवैध शराब की इस कालाबाजारी पर आबकारी निरीक्षक रविन्द्र डिमरी का कहना है कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की शाम को ही उत्तराखंड सरकार के लॉकडाउन का आदेश मिलते ही अगले दिन उनके द्वारा पिण्डर क्षेत्र की सभी दुकानों को सील कर दिया गया था ,जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नारायणबगड़ और देवाल स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पहले से ही बन्द थी,जिसे उनके द्वारा सील किया गया, जबकि थराली और देवाल की दुकान को उनके द्वारा बन्द कराकर सील किया गया ,साथ ही उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की इस अवधि में शराब की कालाबाज़ारी को अब तक ऐसी कोई शिकायत उनके पास नही आई है और सील दुकानों से शराब अन्य जगहों तक पहुंचाया जाना भी सम्भव नही है ,लेकिन अब उनके द्वारा ऐसे स्थानों पर भी छापेमारी की जाएगी जहां से शराब की अवैध बिक्री की सूचना प्राप्त हो

error: Content is protected !!