स्त्री विमर्श से होगी कांग्रेस की नैया पार – सभी 70 विधान सभा सीट पर हो महिला उम्मीदवार – किशोर उपाध्याय।

Share Now

पूरे देश मे कांग्रेस की हो रही फजीहत से उबरने का मंत्र मिल गया है, उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने महिला दिवस के मौके पर अपने जीवन भर की राजनैतिक कमाई महिलाओ के नाम कर सभी कांग्रेस जनों को भी ऐसा करने की सलाह दी है, उन्होंने कहा कि उनके इस मंत्र पर अमल किया गया होता तो आज कांग्रेस की स्थिति कुछ और ही होती।

गिरीश गैरोला
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किशोर उपाध्याय ने कहा कि एक नये प्रयोग के तौर पर राज्य के राजनैतिक दलों को 70 की 70 विधान सभा सीटों पर महिला उम्मीदवार खड़े करने चाहिये।
उपाध्याय ने कहा कि 2017 के विधान सभा चुनाव में उन्होंने इस विचार को आगे बढ़ाया था, उन्होंने तत्कालीन प्रभारी श्रीमती अम्बिका सोनी, सह प्रभारी संजय कपूर व तत्कालीन मुख्यमन्त्री श्री हरीश रावत को व स्क्रीनिंग कमेटी में भी इस विचार को रखा था, लेकिन वे अपनी बात को मनवा न सके।


यदि उनकी बात कांग्रेस पार्टी मान लेती तो कांग्रेस आज राज्य में सत्ता में होती।


उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड से स्त्री विमर्श का आन्दोलन शुरू हुआ, जब सती ने दक्ष के हवन कुण्ड में अपनी आहुति दे दी।
गंगा की जन्मभूमि में आधी आबादी की दशा व दिशा अत्यन्त चिन्ता जनक है,

यदि उन्हें 5साल सत्ता में रहने का अवसर मिलता है तो देश और दुनिया में उत्तराखंड से एक अच्छा संदेश जायेगा।
(किशोर उपाध्याय)

error: Content is protected !!