हनी प्रीत ने बढ़ाई एक और साल की सश्रम कारावास

Share Now

जेल में हनीप्रीत की न्यूज़ देख रहे दो कैदी भिड़े, 1 साल और बढ़ी सजा।

अंकित तिवारी

बलात्कार और हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की शिष्या हनीप्रीत की न्यूज देखते वक्त सागर के सेंट्रल जेल में एक कैदी ने हनीप्रीत पर टिप्पणी कर दी थी. जिसकी वजह से दूसरे कैदी से उसकी बहस हुई और फिर जमकर मारपीट हुई थी. मामले में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्नल सिंह श्याम ने मारपीट करने के आरोपी कैदी को एक साल के सश्रम कारावास के साथ एक हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सागर के बापूपुरा का रहने वाला मुकेश रैकवार और बंटी उर्फ प्रताप राजपूत सागर जिला जेल के शिवखंड वार्ड नंबर-7 में कैदी हैं. बंदी गृह में लगे टीवी पर 27 सितंबर 2017 को हनीप्रीत की न्यूज चल रही थी. इस दौरान बंटी ने हनीप्रीत को लेकर कुछ टिप्पणी की…

error: Content is protected !!