हरिद्वार के दो तबलीगियों की बदौलत उत्तराखंड कोरोना पास – 33 पास मार्क का छुआ आंकड़ा

Share Now

अंग्रेजी मध्यम की शिक्षा पद्धति की बात छोड़ दें तो पुराने हिंदी मीडियम में 100 में से 33 नंबर लाने पर उसे पास करा दिया जाता था उसी कड़ी में अब तक करोना से बचकर चल रहे उत्तराखंड को हरिद्वार के दो तबलीगी जमात ने दो ग्रेस मार्क देकर कोरोना वायरस पास करा दिया है, जिसके बाद उत्तराखंड भी अब कॉमिनिटी संक्रमण के संवेदनशील सूचकांक पर पहुंचेने की कतार में सामिल हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी किए गए हेल्थ बुलिटीन में अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पन्त ने डीआईजी एसडीआरएफ के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की इस दौरान पन्त ने बताया आज 99 मरीजो की सैम्पल रिपोर्ट आई है जिसमे 97 सैम्पल निगेटिव पाए गए जबकि 2 मरीजो में कोरोना की पुष्टि हुई है जिन दो मरीजो में आज कोरोना की पुष्टि हुई है बो हरिद्वार जनपद के रुड़की और ज्वालापुर में पाए गए है जोकि पहले से ही हॉस्पिटल कोरोनटीन में रखे गए थे ये लोग तब्लीकी जमात से आये थे । आज की रिपोर्ट के आधार पर राज्य में अब तक कोरोना पॉजिटिव केश का कुल आंकड़ा 33 पहुँच गया है, जिसमे से 5 स्वस्थ हो चुके है जिनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है,

गिरीश गैरोला

इसके साथ ही अभी तक की रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया प्रदेश में कुल 1403 मरीजो के सैम्पल जाँच के लिए भेजे गए थे जिसमें से 1189 की रिपोर्ट आ चुकी है और 181 सैम्पल की रिपोर्ट अभी शेष है जबकि संदिग्ध मरीजो की बात करे तो हॉस्पिटल आई शोलेशन में 176 होम कोरोनटीन में 42812 जबकि इंस्टिट्यूट कोरोटीन में 1468 लोगो को रखा गया है।
वंही एसडीआरएफ की डीआईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने पुलिस के द्वारा की जारही कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए बताया अभी तक प्रदेश भर में बनाये गए रिलीफ कैम्प में लगभग 4500 लोग रह रहे है जिनको रहने के साथ साथ भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई है उनके स्वास्थ्य को वेहतर बनाने के लिए योगा आदि भी किया जा रहा इसके साथ सह डीआईजी ने अभी तक पुलिस द्वारा अटेन्ड की गई फोन कॉल्स और कार्यवाही की भी जानकारी दी ।
युगल किशोर पन्त, अपर सचिव स्वास्थ्य

रिद्धिमा अग्रवाल, डीआईजी एसडीआरएफ

error: Content is protected !!