प्रदेश में सोमवार को बड़ी संख्या में जजों को नई पोस्टिंग और तबादला किया गया। अधिसूचना के अनुसार, हरिद्वार के जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक भारती शर्मा को धनंजय चतुर्वेदी की जगह उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है, जिन्हें अब सचिव (कानून) बनाया गया है। इसी तरह प्रमुख सचिव (कानून) के पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह को अब लोकायुक्त का सचिव बनाया गया है। साथ ही हरिद्वार में श्रम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी आशीष नैथानी को पौड़ी गढ़वाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश लगाया गया है।
