हाईकोर्ट के दखल के बाद बदले अधिकारियों के सुर, नेता भी तोतली जुबान में- क्वॉरेंटाइन सेंटर में मिलेगी सुविधाएं

Share Now

पीपीई किट के बिना नहीं करेगा कोई क्वारंटीन सेंटर में प्रवेशः सुबोध

क्षेत्र में कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के संग की बैठक

ऋषिकेश। पीपीई किट के बिना क्वारंटीन सेंटर में कोई भी कर्मी प्रवेश नहीं कर पाएगा। बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिसोर्ट में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आला अधिकारियों को यह निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने इन कर्मियों की सुरक्षा के लिए 500 पीपीई किट और 500 सौ सेनेटाइजिंग किट भी सौंपी।

बृहस्पतिवार को नरेंद्रनगर और यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के आला अधिकारियों के हुई संग हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों की पुनः रेंडम सैंपलिंग की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्वारंटीन सेंटरों में भेजी जा रही भोजन व्यवस्था के बारे में भी जाना। साथ ही प्रशासन के आला अधिकारियों को खुला भोजन बांटने की बजाए पैकेट सेवा के माध्यम से भोजन बांटने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने अधिक कमरों वाले होटलों को पहले क्वांरटीन सेंटर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रवासियों की भीड़ को क्षेत्र में फैलने की बजाए एक जगह पर एकत्र कर क्वारंटीन किया जाए। इसके तहत स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए अधिक संख्या के कमरों वाले होटलों को पहले क्वारंटीन किया जाना बेहतर उपाय है।

इस मौके पर एडीएम टिहरी शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर युक्ता मिश्र, मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, एएसपी उत्तम सिंह नेगी, उपनिरीक्षक मुनिकीरेती संजीत कुमार, उपजिलाधिकारी यमकेश्वर श्याम सिंह राणा, लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी राकेंद्र कठैत, खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, पंकज उप्रेती, सिंचाई विभाग के जेई अमित राव, पूर्ति निरीक्षक संतोष भट्ट आदि उपस्थित थे।



error: Content is protected !!