किशोरी गृह में रह रही बालिकाओं के मार्गदर्शन के लिए 09 महिला अधिकारी मार्गदर्शक नामित

Share Now

अल्मोड़ा। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ के अन्तर्गत अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह कार्यक्रम में आज राजकीय किशोरी बाल गृह बख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किशोरी गृह में रह रही बालिकाओं के मार्गदर्शन के लिए 09 महिला अधिकारियों को मेंटर (मार्गदर्शक) नामित किया। सभी नामित महिला अधिकारियों को बालिकाओं की पढ़ाई व अन्य सहभागी गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गयी। इन सभी महिला अधिकारियों द्वारा समय-समय पर किशोरी गृह का भ्रमण कर बालिकाओं के पठन-पाठन व अन्य कार्यों में उनका मार्गदर्शन किया जायेगा।
    आज उपस्थित महिला अधिकारियों जिनमें संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, शिप्रा जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, श्रम प्रर्वतन अधिकारी आशा पुरोहित और समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र प्रियंका नेगी शामिल है। जिलाधिकारी ने सभी को प्रतीक चिन्ह्देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 05 ऐसी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने बालिकाओं को गोद लिया है और 03 ऐसी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जो फड़ लगाकर अपनी आजीविका चलाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सभी महिलायें महिला सशक्तीकरण का बेहतर उदाहरण है। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है।
    जिलाधिकारी ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला अधिकारियों से सीख लेकर वे भी जनपद व प्रदेश के उच्च पदों पर पहुॅचकर कार्य कर सकती है इसके लिए कड़ी मेहनत व सच्ची लगन की आवश्यकता है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या किसी भी सामान की जरूरत है तो वे जिला कार्यालय में आकर सम्पर्क कर सकती है। इस अवसर पर प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहा, अधीक्षिका मंजू पाण्डे, माया उपाध्याय, अभिलाषा तिवारी, हिमांशु के अलावा बालिकायें आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!