उत्तरकाशी
प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वफा विकास निगम द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार लाभार्थियों हेतु अल्पसंख्यक स्वतः रोजगार योजना संचालित है जिसके अंतर्गत रू 1. 00 से 10. 00 लाख तक लागत के ऋण स्वतः रोजगार हेतु बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे l निगम द्वारा योजना का 25% शासकीय अनुदान की धनराशि विभाग द्वारा बैंकों को प्रेषित की जाएगी 15% लाभार्थी अशं एंव 60% ऋण बैंक द्वारा दिया जाएगा l
उक्त योजना के अंतर्गत जनपद के अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध) जिनके परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में ₹ 81000. 00 एवं शहरी क्षेत्र में 103000. 00 से कम हो इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं l
अतः जनपद के अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवक-युवतियों जो अपना स्वयं का रोजगार करने के इच्छुक हैं वह किसी भी कार्य दिवस को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थाई निवास, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आदि प्रमाण पत्रों सहित अपने विकास खंड कार्यालय में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी से 25 जुलाई तक संपर्क कर सकते हैं l
