100 पूर्व सैनिकों ने कोरोना संक्रणम के दौरान प्रशासन को मदद पहुंचाने के लिए हाथ बढ़ाये

Share Now

नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल की अपील पर जिले के लगभग 100 भूतपूर्व सैनिकों ने कोरोना संक्रणम के दौरान प्रशासन को मदद पहुंचाने के लिए हाथ बढ़ाये हैं। सेना के सेवानिवृत्त कैप्टर, सुबेदार मेजर, एसीपी नायब सुबेदार,हवलदार, नायक, लांसनायक, सिपाही एवं पीओ ने अपना विवरण जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराया है। जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन सेवानिवृत्त डा0 आरएस धपोला ने बताया है कि जिलाधिकारी श्री बंसल की अपील से प्रेरित जिले के 88 भूतपूर्व सैनिकों द्वारा रविवार तक कोरोना संक्रमण मे सेवा देने का सहमति पत्र उपलब्ध कराया है। डा0 धपोला ने जिलाधिकारी नैनीताल से पूर्व सैनिको को प्रशिक्षण देने, पूर्व सैनिकों का बीमा कराने, लाकडाउन कफर््यू, ड्यूटी पास, परिवहन सुविधा तथा आत्मसुरक्षा उपकरण जैसे, पीपीई, मास्क, दस्ताने तथा सैनिटाइजर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

error: Content is protected !!