13 और संदिग्ध जमाती गिरफ्तार – रेलवे पटरी से होते हुए चुपचाप दाखिल होने की थी योजना असफल।

Share Now

https://youtu.be/FwKxo0uSJbU

निजामुद्दीन प्रकरण के बाद सतर्क उत्तराखंड पुलिस प्रशासन को एक के बाद एक सफलता मिलती जा रही है, वहीं कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान के बावजूद भी जमाती बिना अनुमति के गुपचुप शहर में प्रवेश कर पूरे देश को खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला रुद्रपुर का है जहां 13 संदिग्ध कोरोना वाहको को को पुलिस ने गिरफ्तार कर क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया है।

जितेंद्र पेटवाल

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस द्वारा बॉडर पार कर रहे लोगो को 14 दिनो क्वारंटाइन किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग रेलवे पटरी होते हुए जिले में प्रवेश कर गए है। ये सभी लोग जमात से वापस हल्द्वानी लौट रहे है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 9 लोगो को रूद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास रोक लिया जबकि और 4 लोगो को सिडकुल के पास से हिरासत में लिया गया। जिसके बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया है। इस दौरान पुलिस महकमे में हडकंम्प मचा रहा है।

बताते चले कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश

में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन चल रहा है।

। उत्तराखंड में भी 23 मॉर्च से लॉकडाउन जारी है। ऐसे में जिले के सभी बॉडर को सील किया गया है।

एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि बॉडर सील होने के बावजूद सभी 13 लोग लॉक डाउन का उलंघन करने के बाद जिले में दाखिल हुए है। पूछताछ में सभी ने बताया कि वह रामपुर से जमात से लौट रहे है। जिसके बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 13 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जा रहा है। साथ ही सभी लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

देवेंद्र पींचा, एसपी सिटी

error: Content is protected !!