प्रदेश में 1419 नए कोरोना संक्रमित मिले, चार की मौत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को 1419 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 51 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 5944 सैंपल निगेटिव मिले। देहरादून जिले में 472, टिहरी में 196, ऊधमसिंह नगर में 175, हरिद्वार में 164, उत्तरकाशी में 102, नैनीताल में 89, पौड़ी में 58, चमोली में 48, रुद्रप्रयाग में 30, चंपावत में 30, पिथौरागढ़ में 29, बागेश्वर जिले में 26 कोरोना मरीज मिले हैं। 
एम्स ऋषिकेश में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में तीन संक्रमितों ने दम तोड़ा है। अब कुल 652 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, 392 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 41487 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना काल के 29वें सप्ताह में सैंपलों की जांच में कमी आई है। बीते सप्ताह की तुलना में 11 हजार सैंपलों की जांच कम हुई है। वहीं, संक्रमितों और सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी है। जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 80 से ज्यादा रही है। कोरोना महामारी को प्रदेश में 203 दिन (29 सप्ताह) पूरे हो गए हैं। 27 सितंबर से तीन अक्तूबर के बीच प्रदेश में कुल 62889 सैंपलों की जांच हुई है। जो पिछले सप्ताह की तुलना में 11 हजार हजार कम है। जांच में कमी आने से संक्रमित मामले भी कम हुए हैं। 28वें सप्ताह में 6196 कोरोना मरीज मिले थे। वहीं 29 वें सप्ताह में कुल 3781 संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 10856 से घट कर 8076 पर आ गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!