गुमानीवाला में हाईटेक शौचालय का महापौर ने किया उद्घाटन|
ऋषिकेश
अमित कण्डियाल
नगर निगम क्षेत्र में जुड़े ग्रामीण क्षेत्र गुमानीवाला की जनता को 15 लाख की लागत से निर्मित हाईटेक शौचालय की सौगात मिली है। नगर निगम की महापौर अनीता मंमगाई ने शौचालय का कार्य पूर्ण होने पर एक जनता कार्यक्रम के जरिए हाईटेक शौचालय का लोकार्पण कर दिया है।
बुधवार को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए एक सूक्ष्म समारोह के बीच नगरनिगम महापौर अनिता ममगाई ने हाईटेक शौचालय का उद्वाटन किया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए नगरनिगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है।
महापौर ने बताया गुमानीवाला का नवनिर्मित शौचालय पूरी तरह से हाईटेक है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन होंगे। सेंसर आधारित यूरिनल सिस्टम होगा। शौचालय 24 घंटे सातों दिन खुला रहेगा और एक सहायक के तौर पर व्यक्ति को उक्त स्थल के पास बैठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के साथ – साथ नगरनिगम में शामिल हुए नए ग्रामीण क्षेत्रों का भी बहुमुखी विकास निगम प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है।
अनिता मंमगाई ( मेयर , नगरनिगम ऋषिकेश )
