डेंगू-मलेरिया के नियंत्रण को छोड़ी गई 1500 गम्बूजिया मछली – मछली जो मच्छर के लार्वा खाने में सक्षम है

Share Now

देहरादून। जनपद में डेंगू-मलेरिया के नियंत्रण हेतु आज केशरवाला रायपुर में विधायक रायपुर, उमेश शर्मा ‘‘काऊ’’, आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन एवं जिला अधिकारी डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में गमबोसिया मछली जो मच्छर के लार्वा खाने में सक्षम है, को विभिन्न स्थानों पर जहां जलभराव की सम्भावना रहती है पर लगभग 1500 गम्बूजिया मछली छोड़ी गई। इसके उपरान्त महानुभावों द्वारा क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में बनाये गये 1000 बेड वाले आसोलेशन सेंटर जिसमें का भी निरीक्षण भी किया गया।  जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में आज जनपद में नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में डेंगू-मलेरिया एवं कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु व्यापक स्वच्छता, फाॅगिंग, सेनिटाइजेशन अभियान के साथ ही जनमानस को उक्त बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत सब्जी मण्डी, पल्टन बाजार एवं 45 वार्ड में 2 अग्निशमन वाहन एवं 7 अन्य वाहनों से सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत 2 टैंकर एवं 50 हैण्ड मशीन के माध्यम से सभी 40 वार्ड में डेंगू-मलेरिया मच्छरों से बचार हेतु स्वच्छता एवं फाॅगिंग के साथ ही क्वारेंटीन सेंटरों में सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी प्रकार  नगर पालिका परिषद डोईवाला में 15 वार्ड में, नगर पालिका परिषद मूसरी में 13 वार्ड में, नगर पालिका परिषद विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत 11 वार्ड में, हरबर्टपुर में एक 1 वार्ड में, स्वच्छता, फाॅगिंग, सेनिटाइजेशन कार्य के साथ ही कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू-मलेरिया के बचाव हेतु जागरूक किया गया।विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 355 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 270 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 84 व्यक्ति पंहुचे तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 220 एवं काठगोदाम हेतु 135 व्यक्ति गये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!