प्रदेश में 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, ब्लैक फंगस के दो मामले सामने आए

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 335 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 16093 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। ब्लैक फंगस के दो मामले मिले हैं। सात जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में एक-एक, देहरादून में तीन, नैनीताल में सात, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में दो-दो समंक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342910 हो गई है। इनमें से 329143 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7380 लोगों की जान जा चुकी है।प्रदेश में ब्लैक फंगस के दो मामले सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में 576 केस ब्लैक फंगस के सामने आ चुके हैं, जिनमें से 131 की मौत हो चुकी है जबकि 346 ठीक हो चुके हैं। 61 ब्लैक फंगस के मरीज अपने राज्यों को जा चुके हैं। रविवार को प्रदेश में 79 हजार 938 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 63 लाख 82 हार 970 को पहली डोज, 19 लाख 97 हजार 298 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक तीन लाख 30 हजार 279 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!