प्रदेश में 16 नए कोरोना मरीज मिले

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड के आठ जिलों में शनिवार को कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। जबकि पांच जिलों में कुल 16 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 44 हजार 14 हो गई है। राज्य में शनिवार को देहरादून में नौ, हरिद्वार में चार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिले में एक एक नया मरीज मिला है।


शनिवार को 12 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 13 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से कुल पांच मरीज डिस्चार्ज किए गए जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 158 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.13 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत से अधिक चल रही है। शनिवार को राज्य भर में कुल 56 हजार से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए। इसके बाद राज्य में एक डोज लेने वालों की संख्या 75 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि डबल डोज लेने वालों की संख्या 43 लाख से अधिक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!