जनता दर्शन कार्यक्रम में 162 शिकायतें दर्ज हुईं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Share Now

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशां के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में आज 162 शिकायतें प्राप्त हुई। अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में ईदगाह निवासी वरिष्ठ नागरिक दुलीचंद ने जनता दरबार में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कचहरी स्थित एक स्टाम्प वेंडर/टाइपिस्ट को अपने दस्तावेज दिए थे। आरोप है कि टाईपिस्ट ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर उनसे 11,500 रुपये ले लिए और एक माह बाद प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। जब वह आधार कार्ड अपडेट कराने गए तो नगर निगम में जांच के दौरान जन्म प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए निरस्त कर दिया गया। अपने पैसे वापस मांगने पर धमकाया जा रहा है,  जिसपर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित नगर निगम एवं पुलिस को  प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मोथोरोवाला निवासी एक बुजुर्ग दंपति ने गुहार लगाई कि उनके पुत्र तथा पुत्रवधू द्वारा मारपीट, मानसिक उत्पीड़न एवं प्रताड़ना किया जा रहा है जिसका डीएम कोर्ट में भरणपोषण एक्ट में वाद दर्ज है। उप जिलाधिकारी (सदर) द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी को कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया, किंतु  थाना नेहरू कॉलोनी तथा बाईपास चौकी के बीच बार-बार भेजे जाने से अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने सीओ डालनवाला को मामले में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा बुजुर्ग दंपति की शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
हर्रावाला निवासी लक्ष्मणदास ने शिकायत में बताया कि उनके द्वारा भूमि क्रय करने हेतु अनुबन्ध किया गया तथा रू0 2 लाख नकद दिए गए थे अनुबंध में रास्ता 15 फीट बताया गया था किंतु मौके पर रास्ता 12 फीट ही है, जिसपर अपने पैसे वापस मांगने पर सम्बन्धित डीलर द्वारा धमकाया जा रहा है। उन्होंने अपने पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई जिस पर एडीएम ने सीओ डोईवाला को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अनारवाला निवासी सागर थापा ने गुहार लगाएगी स्थानीय व्यक्ति ने विदेश में (हांगकांग में) नौकरी लगाने का झांसा देकर 4 लाख लेने के बाद 10 महीने ने बहाने बना रहा है पैसे भी वापस नही कर रहा है नंबर ब्लॉक कर दिया है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को पत्राचार किया गया।
बापूनगर जाखन निवासी सुनीता खंडूरी ने अपनी शिकायत में बताया कि अगस्त 2025 में अतिवृष्टि के कारण रास्ता व पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया था घर को भी खतरा है, रास्ता पुश्ता न लगाये जाने की शिकायत की गई जिस पर अधीक्षण अभियंता प्रांतीय खण्ड को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिस पर अवगत कराया गया कि 18.89 लाख का आगणन तैयार कर दिया गया है जल्द कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त नगर निगम संतोष पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!