मास्क न पहनने पर 162 लोगों के चालान किये गए

Share Now

देहरादून। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 162 व्यक्तियों के चालान किये गये। वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 364 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 368 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। कोठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 377 व्यक्ति पंहुचे तथा देहरादून से दिल्ली हेतु 402 तथा काठगोदाम हेतु  330 व्यक्ति गये। जिला प्रशासन  की टीम द्वारा जनपद में बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 13 वाहनों के माध्यम से  118 क्वींनटल फल-सब्जी वितरित की गयी तथा दुग्ध विकास विभाग द्वारा 161 ली0 दूध वितरित किया गया।जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट  में 251 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई तथा जांच हेतु कुल 1223 सैम्पल भेजे गये।
आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 2714 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया गया है। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 362 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंनटीन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है आज जनपद में कुल 4677 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब-तक कुल 66575 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 67 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों के चिकित्सकोंध्कार्मिको हेतु 60 एन-95, 1500 ट्रिपल लेयर मास्क, 200 वीटीएम वायल, 35 सेनिटाइजर, 1525 सर्जिकल गलब्स 6100 एग्सामिनेशन ग्लब्स वितरित किये गये।  कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद के बनाये गये विभिन्न क्वारेंनटीन सेन्टरों में कांउसिलिंग टीम द्वारा निरन्तर क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की कांउसिलिंग की जा रही है, जिसके अन्तर्गत आज 38 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी तथा माह जून से अब-तक कुल 4785 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!