प्रदेश में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 13 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 192 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को सात जिलों चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर में एक, चमोली और नैनीताल में दो-दो, देहरादून में पांच व हरिद्वार जिले में चार संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344402 हो गई है। इनमें से 330624 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से लोग एक बार फिर खौफजदा हैं, लेकिन मसूरी में आ रहे पर्यटक बिना मास्क घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी उन्हें ख्याल नहीं है। इसे लेकर चिंतित प्रशासन ने जल्द अभियान चलाने की तैयारी की है, जिसमें बिना मास्क घूमने वालों के चालान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!