उत्तराखंड के डीजीपी अनिल के रतूड़ी ने सख्त चेतावनी के बाद 6 अप्रैल को 180 कोरोना संदिग्ध लोग सामने आए है जो अलग-अलग जनपद से है। इससे पहले 41 लोग ऐसे थे जो चोरी-छिपे उत्तराखंड में आए थे उन 41 लोगों पर पुलिस की ओर से एफ आई आर दर्ज हो चुकी है और चार ऐसे लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया है जो इनको शरण दे रहे थे ।
महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि
जिन्होंने अपने हिस्ट्री छुपाई है उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया है पूरे प्रदेश में आज तक 1973 एफ आई आर दर्ज हो चुकी हैं । 4071 लोगों को लॉक डाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार किया जा चुका है 3331 वाहन सीज हो चुके हैं आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
दरअसल 5 अप्रैल को उत्तराखंड के डीजीपी अनिल के रतूड़ी ने साफ शब्दों में चेतवानी देते हुए 6 अप्रैल की डेडलाइन दी थी कि जो जमाती बाहर से आए हुए हैं वे सभी 24 घंटे के अंदर स्वयं सामने आकर रिपोर्ट करे अन्यथा इसके बाद गुप्तचर विभाग अथवा पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिसका असर उत्तराखंड में देखने को मिला है महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया जिस तरीके से डीजी पी साहब ने सख्ती दिखाते हुए आदेश जारी किए थे कि 24 घंटे के अंदर सभी जमाती स्वयं आकर बताएं तो हम उनका इलाज भी कराएंगे और जांच की आवश्यकता होगी तो जांच कराएंगे और पुलिस कार्रवाई भी नहीं की जाएगी यदि 24 घंटे के बाद वह लोग सामने आते हैं तो उन पर 307 का मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।
अशोक कुमार डीजी लॉ एंड आर्डर
