लॉक डाउन के दौरान निर्धारित छूट के समय में ही लोगों को सिर्फ राशन और खाने पीने की सामान खरीदने की छूट है, यह कानून सिर्फ आम आदमी पर लागू हो रहा है , आज भी रसूखदार लोगों के लिए दाल रोटी के साथ चिकन मटन और शराब की व्यवस्था कानून को ताक पर रखकर की जा रही है। कुछेक मामले पकड़े जाने पर खबर की सुर्खियां जरूर बनते हैं किंतु यह बात तय है कि लॉक डाउन और कर्फ्यू की मार सिर्फ गरीबो पर ही पड़ती है, अमीरों के लिए सारी सुविधाएं उनके घर पर ही जुटाई जा रही हैं।
मामला किच्छा से जुड़ा है जहां पुलिस में 4 पेटी अवैध शराब के साथ कार को सीज कर दिया है।जबकि कार चालक फरार बताया जा रहा है।
जितेंद्र पेटवाल
किच्छा के कलकत्ता फार्म चौकी क्षेत्र में तस्करी कर लायी जा रही 4 पेटी अग्रेजी शराब को पुलिस ने मय कार के पकड़ लिया ।
लाक डाउन पर पुलिस कलकत्ता फार्म क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान शक्ति फार्म क्षेत्र से आ रही एक वैगनआर कार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो कार सवार कार को वहां से भगा ले गया। पुलिस के द्वारा कार का पीछा करने पर कार चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए कार को सूर्य नगर के तिराहे पर छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में 4 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामदगी पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
–उमेश मलिक, कोतवाली प्रभारी
