कोरोना महामारी के खिलाफ लॉक डाउन के दौरान कानून का सख्ती से पालन कराने के बजाए थराली पुलिस पर्सनल संबंधों को निभाने में ज्यादा ध्यान दे रही है, मौके पर खड़े पुलिस जवानों के सामने ही लॉक डाउन का धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है फिर भी कोई चालान की कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रहे हैं जिससे आने वाले समय में देखा देखी से सड़कों पर बेवजह घूमने वालों की तादाद बढ़ सकती है जो कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ा सुराख साबित हो सकता है।

गिरीश चंदोला, थराली, चमोली उत्तराखंंड
थराली । देशभर में कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए लॉक डाउन चल रहा है. इस दौरान आवश्यक सामग्री और मेडिकल सुविधाओं को ही केवल सुबह 7 से 1 बजे तक की छूट दी गई है । जनता से सरकार बार बार अपील कर रही है . बिना कारण सड़कों पर ना घूमें लॉक डाउन का पालन करें
बिना कारण आवाजाही कर रहे लोगो पर कार्यवाही की भी बात की जा रही हो थराली में मित्र बेवजह सड़क पर तफरी करने वालो से मित्रता निभा रही है। पुलिस के नजरों के सामने ही लॉक डाउन का उल्लंघन किया जा रहा है और पुलिस बेबस और लाचार लोगो को ही कानून का पाठ पढ़ा रही है, सिफारिश और ऊंची रसूख वालो को दुवा सलाम खैरियत पूछने के बाद बिना चालान किये भेज दे रही है।
चित्रों में लोग यातायात के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. सड़कों में बिना कारण है फोर व्हीलर वाहन, टू व्हीलर वाहन और बिना हेलमेट के टू व्हीलर वाहन धड़के से खर्राटे भर रहे हैं और पुलिस इन लोगों पर नकेल नहीं कस पा रही है .
आम जनता की कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा में जो पुलिस तैनात किये गए है. उन्हीं के आंखों के सामने लॉक डाउन की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं कानून का डर नही होगा तो आम लोग देख देखी सड़को पर बे वजह निकलने लगेंगे और तब उस वक्त भीड़ को रोकना मुश्किल हो सकता है ।
सवाल मित्र पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठने लगे हैं. जो वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से फराटे भर रहे हैं .और जो टू व्हीलर वाहनों में बिना हेलमेट के निकल रहे हैं उन पर मित्र पुलिस कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही है।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी सुभाष जखमोला ने बताया कि थराली विधानसभा का यह छोटा इलाका है जहां पर मुस्किल से 10 – 12 दुकानें ही मौजूद हैं । लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 188 और एमवी एक्ट में चालान किए जा रहे हैं ।
