रूड़की
2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गयी है और तैयारियों में जुट गई है। वही आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है और आम आदमी पार्टी के उप मुख्यमंत्री भी उत्तराखंड का दौरा कर चुके है। वही आज कार्यकर्ताओ ने एक बैठक कर आगामी चुनावों में जुटने का आह्वान किया है। कार्यकर्ताओ का कहना है कि संगठन और बूथ स्तर को मजबूत करना पहली प्राथमिकता है। हर विधानसभा में कार्यकर्ता अपने जिम्मेदारी से पार्टी में काम कर रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड में 18 प्रतिशत आम आदमी का वोट बैंक तैयार हो चुका है। वही इस बार उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी कांग्रेस से त्रस्त हो चुके है। इन सरकारों ने आज तक राज्य की शिक्षा,स्वास्थ्य ,बिजली पानी की समस्या समझा ही नही इसलिए जनता आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ना चाहती है।।
प्रवीण कुमार (दिल्ली के जंकपूरा विधायक)
