उत्तरकाशी : एक दर्जन को छु गया संक्रमण , तीन नए केस।

Share Now

उत्तरकाशी जिले में शनिवार को 3 कोरोना सेम्पल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसमें विकास खंड चिन्यालीसौड़ का एक 26 वर्षीय युवक जो 19 मई को गोवा से आया था। तथा विकास खंड डुंडा का एक 22 वर्षीय युवक 17 मई को गुड़गांव दिल्ली से आया था। इसी तरह विकास खंड भटवाड़ी का 40 वर्षीय व्यक्ति जो 17 मई को मुंबई से आया था। इन सभी की कोरोना सेम्पल की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है। एहतियातन पूर्व में ही इन सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया था।

https://youtu.be/6l9PrMN3r7w

जनपद में अब कुल 12 कोरोना पॉजिटिव केस है जिसमें 1 व्यक्ति का चिकित्सीय उपचार कर स्वस्थ किया गया। एहतियात के रूप में क्वारन्टीन किया गया है। जबकि एक व्यक्ति जिनका सेम्पल ऋषिकेश में लिया गया था उन्हें वापस ऋषिकेश रैफर किया गया है। जनपद में अब कुल 10 कोरोना केस एक्टिव हैं।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि आज तीन कोरोना केस पॉजिटीव पाए गए। तीनों केस में एक व्यक्ति पुराने कोरोना पॉजिटीव व्यक्ति के सम्पर्क में आया था। जिसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में लाया गया। जबकि दो नए कोरोना केस है जिन्हें एहतियातन पूर्व में ही आइसोलेट किया गया था। दोनों व्यक्तियों के प्राथमिक व सीधे सम्पर्क में आये लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जो व्यक्ति उनके सीधे व प्राथमिक संपर्क में आयें है उन्हें आइसोलेशन वार्ड में लाकर उनकी सेम्पल की जांच होगी।

error: Content is protected !!