कोरो ना महामारी से जूझ रहे देशभर के कोरोना वॉरियर्स के रूप में डॉक्टर्स नर्सेज पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर सम्मानित किया जा रहा है, इस बार लीक से हटकर शिव नगरी उत्तरकाशी के केदार घाट मोहल्ला वासियों ने अपने मोहल्ले के सफाई कर्मियों का सम्मान किया।
कोरोना वॉरियर्स के रूप में भैरव दत्त जोशी, राजेश और जयप्रकाश को साल भेंट की गई और कुछ नगद धनराशि भी सम्मान स्वरूप प्रदान की गई ।इस मौके पर मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल को बतौर मुख्य अतिथि मौके पर बुलाया ।अध्यक्ष नगर पालिका उत्तरकाशी रमेश सेमवाल ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स के रूप में ज्यादातर लोगों का ध्यान डॉक्टर्स पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों पर है जो एक अच्छी बात है किंतु इनमें से प्रमुख वॉरियर्स के रूप में सफाई कर्मी भी हैं, महामारी के दौरान इनके कार्य को भी नहीं बुलाया जा सकता। अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कोरोना वारियर्स के रूप में उपेक्षित आशा कार्यकत्रियों की परिस्थितियों पर भी लोगों को गौर करने का अनुरोध किया, उन्होंने कहा कि घर – घर दरवाजे- दरवाजे पर क्वॉरेंटाइन हुए लोगों की से पूछताछ के दौरान कई बार ये आशा कार्यकर्ता दुर्व्यवहार का शिकार शिकार भी हो रही है ।इन्हें सरकार से महीने भर में सिर्फ एक हजार रू ही मिलता है , उसके बावजूद भी ये अपनी जिम्मेदारी को बड़ी ईमानदारी से निभा रही हैं , लेकिन इनको कहीं भी करो ना वॉरियर्स के रूप में सम्मान नहीं दिया जा रहा है उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नगरपालिका की तरफ से कोरो ना वॉरियर्स के रूप में आशा कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया जाएगा इस दौरान कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, मनोज डग, महावीर चौहान सभासद ,लोकेंद्र बिष्ट , त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद थे

