208 महिलाओं को जोड़ा गया उज्ज्वला योजना से

Share Now

देहरादून। विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रम देहरादून शहर के अलग-अलग स्थानों पर जारी है।शुक्रवार को देहरादून के आर्केडिया ग्रांट और यमुना कॉलोनी में यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में बाल विकास, ग्रामीण, कृषि, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।
बनियावाला और यमुना कॉलोनी में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। दोनों स्थानों पर मुफ्त चिकित्सा शिविर में 336 लोगों का परिक्षण किया गया। 208 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया। बल विकास परियोजना से 12 महिलाओं को कार्यक्रम में जोड़ा गया। 30 लोगों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जोड़ा गया और 25 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से इस दौरान जोड़ा गया। यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कट आउट के साथ लोग यादगार के तौर पर तस्वीर भी ले रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!