प्रदेश में 2220 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 9 मरीजों की मौत

Share Now

देहरादून। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2220 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हजार पार हो गई है। आज प्रदेश में नौ मरीजों की मौत हुई, जबकि 397 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 116244 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 99777 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देहरादून और हरिद्वार में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 36391 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 914 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 613, नैनीताल में 156, ऊधमसिंह नगर में 131 , पौड़ी में 105, टिहरी में 79, रुद्रप्रयाग में 49,  पिथौरागढ़ में 29, उत्तरकाशी में 23 , अल्मोड़ा में 55, चमोली में 25, बागेश्वर में 15 और चंपावत में 26 संक्रमित मिले। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 67 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 1802 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 12484 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

34552 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

देहरादून। बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश में 557 केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 34552 लोगों ने वैक्सीन की खुराक ली है। अब तक प्रदेश में 12.50 लाख लोगों को पहली डोज और 2.11 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाकर टीकाकरण पूरा किया गया। 
प्रदेश में चल रहे कोविड टीकाकरण कार्य के लिए शुक्रवार को उत्तराखंड को दो लाख टीके और मिल जाएंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे से विमान द्वारा सुबह साढ़े नौ बजे वैक्सीन की खेप जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। जिसके बाद जिलों की आवश्यकता के आधार पर वैक्सीन की आपूर्ति की जाएगी। बीते 14 अप्रैल को 1.54 लाख टीके राज्य को मिले थे। जिसमें 54 हजार पुणे और एक लाख करनाल स्टोर आए थे। शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट पुणे से दो लाख कोविशील्ड टीके उत्तराखंड पहुंच जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जौलीग्रांट से सीधे वैक्सीनेशन वाहन से टीके राज्य स्तरीय वैक्सीनेशन स्टोर लाए जाएंगे। जहां पर जिलों को वैक्सीन की आपूर्ति की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!