स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद स्वर्गीय त्रेपन सिंह नेगी जी की 25वीं पुण्यतिथि – चार बार विधायक रहने के बाद वह सांसद बने थे नेगी

Share Now

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद स्वर्गीय त्रेपन सिंह नेगी जी की 25वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधंजलि अर्पित की गई ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हमे स्वर्गीय त्रेपन सिंह नेगी जी के विचारों उनके सिद्धांतों उनके द्वारा किए गए कार्यों को आत्मसात करते हुए हम उन्हें नमन और वंदन करते हैं ।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय त्रेपन सिंह नेगी जी एक सादगी और सरल व्यक्तित्व के धनी थे।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि मुझे स्वर्गीय नेगी जी के साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला वह बहुत इमानदार और सरल उच्च विचार धारा के ब्यक्ति थे चार बार विधायक रहने के बाद वह सांसद बने और बहुत सारे ऐतिहासिक कार्य उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में कराए आज हम सब लोगों को उनके द्वारा बताए गए रास्ते उनके सामाजिक जीवन से सादगी और सयमता और धैर्य को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
उपरोक्त कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, टिहरी विधानसभा की प्रभारी विजयलक्ष्मी थलवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ,प्रभारी घनसाली पूर्व प्रमुख जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दर्शनी रावत, प्रदेश सचिव कोशल् या पांडे ,पुरुषोत्तम सिंह थलवाल, मुर्तजा बैग नगर पालिका सभासद सतीश चमोली अमित चमोली, िष्ठ कांग्रेस नेता मकान लाल ,दीपक चमोली ,धनीराम नौटियाल, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!