कुम्भ मेले की 25 वी बैठक – 25 करोड़ मे होगा कूड़ा निस्तारण

Share Now

देहरादून

2021 में होने वाले महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर आज सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सचिव शहरी विकास, सचिव स्वास्थ्य समेत कुम्भ से जुड़े तमाम अधिकारी व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक मौजूद रहे । बैठक की समाप्ति के बाद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने प्रेस वार्ता कर बताया कुम्भ भव्य हो दिव्य हो अच्छा हो इसको लेकर सीएम ने आज बैठक ली कुम्भ की व्यवथाओ को लेकर आज 25 वी बैठक हुई जिसमें स्वक्षता को लेकर निर्णय लिया गया कि शहरी विकास विभाग की ओर से कूड़ा निस्तारण का प्रबंधन जल्द किया जाए इसके लिए लगभग 35 करोड़ का खर्च आएगा जिसको जल्द पूरा करने के लिए सीएम ने निर्देश दिए , वंही अन्य तैयारियों को जल्द पूरा करने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए साथ ही कुम्भ के कार्यो की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह , सचिव शहरी व मेला अधिकारी अपने अनुसार प्रत्येक दिन समीक्षा करेंगे । स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सीएम ने सचिव स्वास्थ्य को रिक्रूटमेंट, व स्टाफ की पूर्ति के लिए निर्देशित किया …..इसके साथ ही कौशिक ने बताया जल्द ही मुख्यमंत्री कुम्भ को लेकर एक छोटी बैठक करेगे ।
– मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!