राज्य में 304 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, दो की मौत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में बुद्धवार को 304 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 61 हजार पार हो गया है। साथ ही 463 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 11743 सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं। लगभग चार महीने के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे कम दो मरीजों की मौत हुई है। अभी तक एक दिन में सबसे अधिक 20 मरीजों की मौत हुई थी। अब संक्रमण से मृत्यु दर भी कम हो रही है। 
आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 79 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 47, पौड़ी में 38, हरिद्वार में 29, रुद्रप्रयाग में 23, चमोली में 23, ऊधमसिंह नगर में 18, टिहरी में 14, बागेश्वर में 10, चंपावत में आठ, उत्तरकाशी में छह, पिथौरागढ़ में पांच व अल्मोड़ा में चार कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक मरीज ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 1009 हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने से कंटेनमेंट जोन की बंदिशों से भी मुक्ति मिल रही है। एक माह के भीतर कंटेनमेंट जोन की संख्या 450 से घटकर अब 57 पर आ गई है। अनलॉक-5 में कोरोना संक्रमण थमने से थोड़ी राहत मिली है। अनलॉक-4 में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ने के कारण रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ी थी। 28 सितंबर को प्रदेश में 450 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। वहीं, वर्तमान में छह जिलों में कंटेनमेंट जोन की संख्या 57 रह गई है। इसमें देहरादून जिले में 26, उत्तरकाशी में 14, पौड़ी में एक, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में नौ, चंपावत में दो कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी तरह की गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!