प्रदेश में 33 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 342 पहुंच गई है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 15903 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों चंपावत, नैनीताल और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पौड़ी में एक-एक, चमोली, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में चार-चार, देहरादून में 10, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन व पिथौरागढ़ में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342701 हो गई है। इनमें से 328934 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7376 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें दो मौतें पिछले दिनों की जोड़ी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!