प्रदेश में 336 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, छह की मौत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 336 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि छह मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 58360 हो गई है, जिसमें से 51486 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 11632 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 12 प्रतिशत सक्रिय मरीज ही अस्पतालों में भर्ती और होम आइसोलेशन में हैं। 
आज देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 84 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पौड़ी में 82, चमोली में 62, नैनीताल में 25, ऊधमसिंह नगर में 19, उत्तरकाशी में 18, हरिद्वार में 16, पिथौरागढ़ में 10, रुद्र्रप्रयाग में आठ, बागेश्वर व चंपावत में चार-चार, टिहरी में तीन, अल्मोड़ा जिले में एक कोरोना संक्रमित मामला मिला है। प्रदेश में आज छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक, कैलाश हॉस्पिटल में दो, महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में दो मरीजों ने दमतोड़ा है। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 933 हो गया है। देहरादून जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने पर सोमवार को दो इलाकों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि नगर निगम देहरादून के 215 रक्षा विहार फेज-2 दून वल्र्ड के पीछे रायपुर रोड एवं सिटी बोर्ड स्कूल वाली गली 23 धर्मपुर में कोरोना संक्रमित लोग मिले। जिसके बाद इन दोनों इलाकों को पाबंद कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!