प्रदेश में 361 नए कोरोना संक्रमित मिले, 6 मरीजों की मौत

Share Now

देहरादून। नए साल के पहले दिन उत्तराखंड में 361 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि छह मरीजों की मौत हुई। शुक्रवार को संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। वहीं, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 91 हजार पार हो गया है। जबकि रिकवरी दर बढ़ कर 92 प्रतिशत पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 13639 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 124 संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 87, हरिद्वार में 32, ऊधमसिंह  नगर में 26, पौड़ी में 18, उत्तरकाशी में 17, चंपावत में 17, पिथौरागढ़ में 16, अल्मोड़ा में 10, रुद्रप्रयाग में आठ, बागेश्वर में तीन, टिहरी में दो, चमोली जिले में एक कोरोना मरीज मिला है। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश में छह संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में तीन, एम्स ऋषिकेश में एक, कैलाश हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। प्रदेश में अब तक 1515 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 492 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिला कर 83998 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 91281 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!