देहरादून,
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि है जनपद में शेष 4 कन्टेमेंट जोन में 2 से 3 चरण का एक्टिव सर्विलांस का कार्य पूर्ण हो चुका है। 14 दिन के एक्टिव सर्विलांस कार्य के दौरान उक्त क्षेत्रों में अन्य कोई कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित न होने के फलस्वरूप स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त क्षेत्रों को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त करने हेतु की गयी संस्तुति के फलस्वरूप नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत कन्टेंमेंट जोन चमन विहार, लेन नम्बर 11 तथा नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत कन्टेंमेंट जोन बीस बीघा कालोनी गली न0 3, शिवा एन्कलेव वार्ड नम्बर 24 एवं आवास विकास वार्ड नम्बर 25 को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त घोषित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष टेªन से आज अपरान्ह 01 बजे जनपद देहरादून से बेतिया स्टेशन बिहार हेतु 1152 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त भेजा गया है। इसी क्रम में आज शाम 7 बजे एक अन्य विशेष टेªन जो देहरादून से किशनगंज स्टेशन बिहार हेतु 1152 व्यक्तियों को भेजा जा रहा है।
जनपद देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से 2 बसों के माध्यम से चमोली के 24 एवं उत्तरकाशी के लिए 12 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजा गया।
