400 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए, 14 की मौत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे में 400 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं, जबकि 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों का कुल आंकड़ा 53 हजार पार हो गया है। मरने वालों की संख्या 700 से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 11365 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 400 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। हरिद्वार जिले में 76 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में 70, चमोली में 64, नैनीताल में 58, ऊधमसिंह नगर में 32, उत्तरकाशी में 23, पिथौरागढ़ में 22, रुद्रप्रयाग में 19, पौड़ी में 13, बागेश्वर में 10, चंपावत में 10 और टिहरी जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अल्मोड़ा जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 53359 हो गई है। 
प्रदेश में गुरुवार को 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में तीन, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में आठ, सुशीला तिवारी मेडिकल हल्द्वानी में दो संक्रमितों ने दम तोड़ा है। अब मरने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 702 हो गई है। वहीं, 904 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 44535 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 83 प्रतिशत से अधिक हो गई है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!