राज्य में 402 नए कोरोना संक्रमित मिले, 8 की मौत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को प्रदेश में 402 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, आठ मरीजों की मौत हुई है। आज 568 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। एक्टिव केस की संख्या 4897 हो गई है। 
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज 11297 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सबसे ज्यादा 107 संक्रमित मरीज देहरादून में मिले हैं। अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर में 11,चमोली में 28, चंपावत में नौ, हरिद्वार में 32, नैनीताल में 46, पौड़ी में 48, पिथौरागढ़ में नौ, रुद्रप्रयाग में 37, टिहरी में 19, ऊधमसिंह नगर में 27 और उत्तरकाशी में 14 मरीज मिले हैं। 
रुड़की सिविल अस्पताल में अब मरीजों को कोरोना रिपोर्ट के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रू नेट मशीन से जांच शुरू होने के बाद मरीज को कुछ घंटों बाद ही कोरोना की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। बृहस्पतिवार को अस्पताल में कर्मचारियों ने आठ कोरोना सैंपल की जांच की। सिविल अस्पताल रुड़की की पुरानी पैथोलॉजी लैब में अक्तूबर के पहले सप्ताह में कोविड-19 की जांच के लिए दो ट्रू नेट मशीनें लगाई गई थीं। बृहस्पतिवार को दोनों मशीनों को कोरोना जांच सैंपल के लिए शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!