सेना की भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के साथ 7 पकड़े।

Share Now

देवभूमि उत्तराखंड के हक हकूक पर बाहरी प्रदेशो के लोग किस तरह फर्जी दस्ताववजो के सहारे सेना की भर्ती में भी घोटाला करने से बाज नही आ रहे है। आर्मी इंटेलिजेंस ने ऐसे 7 यूआओ को धर दबोचा जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे सेना को बदनाम करने का सपना बुन रहे थे,

गिरीश गैरोला

बनबसा में 21 सितंबर से चल रही कुमाऊं के 6 जिलों की भर्ती में चौथे दिन बडा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बनबसा आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने भर्ती स्थल से यूपी के विभिन्न जिलों से आये सात युवाओ को उत्तराखण्ड के भर्ती दस्तावेज के सहारे भर्ती होने के प्रयास में दबोचा है।युवाओ के पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए है। भर्ती स्थल से पकड़े गए यूपी के शाहजंहापुर,बुलन्दशहर,गाज़ियाबाद सहित विभिन्न जिलों के निवासी है। जिन्हें पैसे लेकर फर्जी दस्तावेज के सहारे भर्ती कराने का आश्वाशन देकर बनबसा लाया गया था। भर्ती कराने वाली गैंग लीडर के रूप में यूपी के महेंद्र नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है। पकड़े गए लड़को ने बताया कि महेंद्र नामक व्यक्ति ने होने डेढ़ से पांच लाख तक रुपये में बनबसा भर्ती कराने का आश्वासन दिया था। साथ ही उनके उत्तराखण्ड के बागेश्वर सहित विभिन्न जिलों के फर्जी निवास व जाती प्रमाण पत्र बना कर दिए गए थे।वही स्थानीय बनबसा पुलिस ने जंहा फर्जी तरीके से भर्ती होने आए सातों आरोपी युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया है।वही फर्जी दस्तावेज के सहारे बनबसा यूपी के लड़कों को भर्ती कराने लाये गैंग लीडर महेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी बयान देने से बच रही है।

error: Content is protected !!