देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को 24 घंटे में 451 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि सात की मौत हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 67239 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को देहरादून जिले में सबसे अधिक 115 मरीज सामने आए हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 41, बागेश्वर में 10, चमोली में 48, चंपावत में छह, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 60, पौड़ी में 24, पिथौरागढ़ में 32, रुद्रप्रयाग में 47, टिहरी में नौ, ऊधमसिंह नगर में 13 और उत्तरकाशी में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। आज सात मरीजों की मौत हुई है। 532 मरीज आज ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या 61432 हो गई है। वहीं, अभी भी 4156 मरीजों का इलाज चल रहा है।
———————————————————————————–
डीएम ने दिए कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को सतर्कता बरतने के निर्देश
देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दीपावली त्यौहार के मद्देनजर समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों, पर्यटन स्थलों अनिवार्यतः मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग के मानकों का पालन करवाने के निर्देश दिए। मास्क का उपयोग न करने वाले तथा सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन करने वाले व मास्क का उपयोग न करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों को बजारों, सार्वजनिक स्थलों पर्यटन स्थलों, पार्कों एवं अन्य प्रमुख स्थानों में साफ-सफाई के साथ ही कीटनाशक दवा, फाॅगिंग सोडियम हाइपोक्लोराइट आदि दवाओं का छिड़काव करायें। उन्होंने होटल व्यवसायियों, अन्य लघु व्यवसायियों, स्वयं सेवी संगठनों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु केन्द्र एवं राज्य सकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए संक्रमण की रोकथाम में प्रशासन को सहयोग करें। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनमानस से त्यौहारों का शलीनता के साथ मनाने की अपील करते हुए अनावश्यक बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाने से परेज करने को कहा।
