कही भी वर्षा कम ज्यादा करने वाले एप के बयान के बाद बीजेपी के कैबनेट मंत्री धन सिंह रावत का एक और बयान सोशल मीडिया की सुर्खिया बना हुआ है | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर से चुनाव प्रचार के सुरुवात वाले दिन खाली पड़ी कुर्सियों के बीच मंत्री धन सिंह रावत का वो बयान विपक्ष के साथ आम लोगों के गले नहीं उतर रहा है जिसमे उन्होंने कॉंग्रेस के 500 लोगों को बीजेपी मे सामिल होने का मंच से दावा किया था | सोशल मीडिया मे खाली पड़ी सीटस के विडिओ वायरल होने के बाद अब कॉंग्रेस पार्टी के नेताओ ने बीजेपी पर तंज कसते हुए उनसे खाली सीटों पर कॉंग्रेस छोड़कर आए कार्यकर्ताओ को बैठाने की सलाह दे डाली | बिपक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर वो 500 लोग मंच के आसपास क्यों नहीं दिखाई दे रहे है |

भाजपा की श्रीनगर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में खाली पड़ी कुर्सियों को कांग्रेस ने राजनैतिक मुद्वा बना लिया है। सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खाली पडी कुर्सियों की तस्वीरें वायरल हो रही है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के 500 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने के बयान पर कांग्रेस ने पलट वार किया है। कांग्रेस का कहना है कि अगर 500 लोग जन आशीर्वाद रैली के दौरान बीजेपी में शामिल हुये थे तो वहा कुर्सिया खाली क्यों पड़ी हुई थी? कहा कि बीजेपी जनता को गुमराह करने के लिये इस तरह के झूठे बयान दे रही है? कांग्रेस पार्टी ने उन सभी 500 लोगों की लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग की है जो सीएम के कार्यक्रम मे कॉंग्रेस छोड़ कर बीजेपी मे सामिल हुए थे
