देहरादून। उत्तराखंड में 510 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को 881 मरीजों को स्वस्थ होने के डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 51991 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 42368 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 6987 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 6477 सैंपल निगेटिव 510 पॉजिटिव मिले। देहरादून जिले में सबसे अधिक 204 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 116, ऊधमसिंह नगर में 56, नैनीताल में 40, उत्तरकाशी में 28, चमोली में 17, चंपावत में 16, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 12, पौड़ी में पांच, बागेश्वर में दो और टिहरी जिले में एक कोरोना मरीज मिला है। सोमवार को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में छह, एम्स ऋषिकेश में चार, दून मेडिकल कॉलेज में तीन, सिनर्जी हॉस्पिटल में तीन, हिमालयन हॉस्पिटल में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। मरने वालों की कुल संख्या 669 हो गई है।
