प्रदेश में 56 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, दो की मौत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 56 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, वहीं गुरुवार को दो मरीजों की मौत हुई है। जबकि 48 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 649 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 24759 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चार जिलों बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में छह, चमोली और चंपावत में एक-एक, देहरादून में 18, हरिद्वार में दो, नैनीताल में नौ, पिथौरागढ़ 10, टिहरी में तीन और उत्तरकाशी में छह संक्रमित मिले हैं।  प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341629 हो गई है। इनमें से 327606 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7359 लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!