प्रदेश में मंगलवार को 571 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 11 की मौत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 571 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं इसके बाद अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20 हजार पार हो गया। एक्टिव केस भी छह हजार पार हो गए हैं। संक्रमित मरीजों की मौत के मामले भी थम नहीं रही हैं। आज 11 मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में पांच, दून मेडिकल कालेज में एक, श्री महंत इंद्रेश हास्पिटल में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में चार संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हुई है। प्रदेश में 280 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज 10127 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं सबसे ज्यादा 169 कोरोना संक्रमित मरीज देहरादून जिले में मिले हैं। नैनीताल जिले में 106, ऊधमसिंह नगर में 79, हरिद्वार में 63, टिहरी में 42, अल्मोड़ा में 29, चंपावत में 25, पौड़ी में 22, उत्तरकाशी में 20, बागेश्वर में सात, रुद्रप्रयाग में छह और चमोली जिले में तीन कोरोना मरीज मिले हैं। आज 404 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर प्रदेश में 14012 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश संक्रमितों की संख्या 20398 हो गई है। इसमें 6042 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। 
हरिद्वार वन प्रभाग की चिड़ियापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हरिद्वार वन प्रभाग कार्यालय को तीन दिन के लिए पाबंद कर दिया गया है। इसके साथ ही चिड़ियापुर रेंज कार्यालय भी तीन दिन के लिए पाबंद रहेगा। चिड़ियापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने डीएफओ नीरज शर्मा को 31 अगस्त की शाम को अपनी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी दी थी। इसके बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया। 27 अगस्त को वन क्षेत्राधिकारी चिड़ियापुर राजकीय कार्य के लिए हरिद्वार वन प्रभाग कार्यालय बिल्केश्वर आए थे। कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!