6 पेटियां और आदमी सिर्फ एक – कैसे मिलेंगे वोट?

Share Now

6 पेटी रॉयल कॉटेज अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

गिरीश चंदोला, थराली चमोली

हर व्यक्ति अपने घर और आफिस के सामने सुस्वागतम लिखवाता है ताकि आने वाले मेहमान को अच्छा लगे किन्तु पुलिस महकमे में इस स्वागत के अलग ही मायने है। जब से देश के बड़े नेता अपने ही द्वारा उद्घाटन की गई जेल में सजा काटने लगे है तब से पुलिस थाने के पास लिखा हुआ ये स्वागतम शब्द में हर किसी छोटे बड़े भ्रष्ट नेता और अधिकारी को अपना भविष्य दिखाई देने लगा है। छोटे थाने में छोटी मछली तो बड़े थाने में बड़ी ।

थराली।थाना पुलिस थराली ने 6 पेटी अंग्रेजी शराब के सांथ मात्र एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ तुंगेश्वर तिराह से गिरफ्तार किया है। कुछ ही समय बाद पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने को है लिहाजा पुलिस सक्रिय हो गयी है। दरअसल वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्यासी अभी से शराब एकत्र करने में लग जाते है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर सायं पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि तुंगेश्वर तिराह मे एक व्यक्ति 6 पेटी शराब के साथ है। शराब संभवतया किसी गाँव मे ले जाई जा रही थी। सूचना पर पुलिस थाना प्रभारी सुभाष जखमोला के साथ कॉन्स्टेबल सुमन राणा,कृष्णा नंद, संदीप, ने दबिश दी। इस दौरान प्रमोद पुत्र राम सिंह निवासी तुंगेश्वर के पास से अवैध शराब बरामद की गयी मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुभाष जखमोला ने बताया कि
अभियुक्त के विरुद्ध थाना थराली में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

error: Content is protected !!