वाणी विहार एवं शांति विहार क्षेत्र में 67 घरों का निरीक्षण किया, 8 घरों में मिला मच्छर का लार्वा

Share Now

देहरादून। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम द्वारा नगर निगम देहरादून की टीम के साथ वाणी विहार एवं शांति विहार क्षेत्र में 67 घरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के 8 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया तथा 278 कंटेनर की जांच करने पर 32 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया। डेंगू मलेरिया अभियान के दौरान जनमानस को डेंगू के बारे में जानकारी दी गई तथा उससे बचने के उपाय बताए गए क्षेत्र में डेंगू ,मलेरिया एवं कोरोना वायरस के पंपलेट वितरित किए गए तथा प्रमुख स्थानों पर डेंगू के साईन बोर्ड लगाए गए, जिससे जनसामान्य को स्वास्थ शिक्षा मिल सके तथा डेंगू जैसी महामारी से लोगों को बचाया जा सके।  विगत वर्ष 9 सितंबर 2019 तक जनपद देहरादून में 801 डेंगू एलाइजा धनात्मक रोगी पाए गए थे। इस वर्ष अभी तक जनपद में कहीं पर भी डेंगू एलाइजा धनात्मक रोगी नहीं पाए गए हैं। आशा कार्यकर्तियो के द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया जा रहा है मच्छर का लार्वा पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!